Corona Virus infection Workshop by MSW students of DBRAU, Agra 15-03-2020


    wcvimsda20images/events/2020/wcvimsda20/IMG_20200314_104322.webp
  • images/events/2020/wcvimsda20/IMG_20200314_110542.webp
  • images/events/2020/wcvimsda20/IMG_20200314_111557.webp
  • images/events/2020/wcvimsda20/IMG_20200314_111717.webp

जिलाधिकारी के आदेशानुसार कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकधाम के लिए आगामी 22 तारीख तक के लिए विद्यालय की छुट्टियां कर दी गई हैं। विद्यालय बन्द होने से पूर्व एम एस डव्लू के विद्यार्थियों द्वारा एक पहल पाठशाला, दयालबाग, आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए एक कार्यशाला आयोजित करी गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार बुखार, खाँसी, साँस लेने में तकलीफ़ इसके लक्षण हैं। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसलिए इसकी बहुत सावधानी बरती जा रही है। एम एस डव्लू के विद्यार्थियों ने एक पहल पाठशाला के छात्र - छात्राओं को बताया कि सफाई के लिए अपने हाथों को लगातार धोते रहें। छींकने और खाँसने के दौरान अपने मुंह पर हाथ रखें। उन्होंने बच्चों को मास्क भी वितरित किए, इससे इंफेक्शन का खतरा काफी कम हो जाता है। सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें। एक पहल पाठशाला के छात्र - छात्राओं ने भी मन में उठ रहे सवालों को पूछा और कोरोना वायरस से बचने के सुझाव भी सीखे। इस कार्यशाला को आयोजित करने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग के अनमोल शर्मा, फरहीन सबरी, शालिनी यादव, अमित कुमार व ललित कुमार का आभार।

© 2019 Ekpahel. All rights reserved